हमारा संकल्प

"मिलावट मुक्त खाना, बीमारियों से बचाना"

हमारी कहानी: 10 साल का कड़वा अनुभव

मैंने पिछले 10 सालों तक एम्ब्रॉयडरी (Embroidery) में काम किया है। इस दौरान मैंने देखा कि बाहर का खाना खाने वाले मेरे साथी और भाई अक्सर बीमार पड़ जाते हैं।

सच्चाई यह है कि: बाज़ार के होटलों में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में सबसे सस्ता और घटिया तेल, सब्जी पुराने मसाले
और गंदगी भरे माहौल में खाना बनाया जाता है। नतीजा यह होता है कि एक हफ्ते के अंदर ही इंसान की सेहत बिगड़ जाती है।

हमने क्या बदला? (शुद्धता का वादा)

हमने ठाना है कि हम आपको वही खाना खिलाएंगे जो हम अपने घर में खाते हैं। हमारी रसोई में शुद्धता के 3 बड़े स्तंभ हैं:

  • शुद्ध तेल (कोल्हू से): हम बाजार का रिफाइंड तेल इस्तेमाल नहीं करते। हम खुद कोल्हू से मूंगफली का शुद्ध तेल निकलवाते हैं।
  • ताजा आटा (चक्की से): हमारी रोटियां मिलावटी पैकेट बंद आटे की नहीं, बल्कि चक्की पर खुद पिसवाए गए ताजे आटे की होती हैं।
  • पारदर्शी रसोई (Live Kitchen): हम खाना कैसे बना रहे हैं और कौन सा सामान इस्तेमाल कर रहे हैं, यह आप हमारे YouTube चैनल "Kariger Help" पर सर्च करके देख सकते हैं।

ऑर्डर का समय (ताजा खाने के लिए जरूरी)

हम उतना ही खाना बनाते हैं जितना ऑर्डर आता है, ताकि खाना कभी भी बासी न हो और बर्बाद न हो। इसलिए आपको समय का ध्यान रखना होगा:

समय ऑर्डर विंडो
दोपहर का खाना सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक ऑर्डर कर सकते हैं
रात का खाना शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक ऑर्डर कर सकते हैं

जितने पैसे (₹70) आप बाहर के असुरक्षित खाने पर खर्च करते हैं, उतने ही दाम में हम आपको प्राकृतिक और सात्विक शाकाहारी भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।

हमारा मकसद: कारीगर भाइयों की सेहत बनाना और सेठों के काम में मदद करना है।

जब कारीगर स्वस्थ रहेगा, तभी परिवार और देश खुशहाल होगा और कारीगर पूरी ताकत और लगन से काम कर पाएगा।